विधानसभा निर्वाचन- चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखने प्रेक्षकगण ग्वालियर आए
ग्वालियर भारत निर्वाचन आयोग ने ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिये नियुक्त किए गए प्रेक्षकगण ग्वालियर पहुँच चुके हैं। सामान्य प्रेक्षकगणों से कोई भी नागरिक प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एलएनआईपीई कलेक्ट्रेट में भेंट कर अपनी बात रख सकता है। साथ ही प्रेक्षकगणों के मोबाइल फोन एवं उनके लाइजनिंग अधिकारियों के मोबाइल फोन नम्बर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्रेक्षकगण एवं उनके मोबाइल नम्बर
14 ग्वालियर ग्रामीण व 15-ग्वालियर –अनिलकुमार सिंह आईएएस (मोबा. 6267148667) । लाइजनिंग अधिकारी प्रबंधक आईआईडीसी बृजेश कोरी (मोबा. 8700499549) । श्री सिंह एलएनआईपीई गेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक-06 में ठहरे हैं।
16 ग्वालियर पूर्व एवं 17-ग्वालियर दक्षिण – रविकुमार अरोरा आईएएस (मोबा. 9340626358) । लाइजनिंग अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन राजेश चतुर्वेदी (मोबा. 9425337049) । श्री अरोरा एलएनआईपीई गेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक-01 में ठहरे हैं।
18 भितरवार – के. विवेकानंद आईएएस (मोबा. 9340679248)। लाइजनिंग अधिकारी कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन अग्निवेश सिंह (मोबा. 9399865628) । विवेकानंद एलएनआईपीई गेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक-08 में ठहरे हैं।
19 डबरा (अजा.) – आनंद शर्मा आईएएस (मोबा. 6267144614) । लाइजनिंग अधिकारी कार्यपालन यंत्री आईआईडीसी संजय शर्मा (मोबा. 9977002801) । एलएनआईपीई गेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक-02 में ठहरे हैं।
पुलिस प्रेक्षक (जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र) – आईपीएस डॉ. कोया प्रवीण (मोबाइल नं. 9691524354) । लाइजनिंग अधिकारी सहायक यंत्री पुलिस हाउसिंग बोर्ड विजय राजौरिया (मोबाइल नं. 971343708) । यहां एलएनआईपीई गेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक-05 में ठहरे हैं।
व्यय प्रेक्षकगण एवं उनके मोबाइल नम्बर
14 ग्वालियर ग्रामीण व 15-ग्वालियर –विकास कुमार जेफ आईआरएस (मोबा. 8319192502) । लाइजनिंग अधिकारी उप संचालक वित्त राजस्व मण्डल संजीव सक्सेना (मोबा. 9893381698) । श्री जेफ के ठहरने की व्यवस्था आईआईटीटीएम गेस्ट हाउस में की गई है।
16 ग्वालियर पूर्व एवं 17-ग्वालियर दक्षिण – राजेन्द्र जयपाल आईआरएस (मोबा. 9301919802) । लाइजनिंग अधिकारी वरिष्ठ लेखा अधिकारी एनके शर्मा (मोबा. 8989020095) । स्थानीय निवास आईआईटीटीएम गेस्ट हाउस ।
18 भितरवार एवं 19-डबरा (अजा.) – सुश्री बीके विष्णुप्रिया आईआरएस (मोबा. 7987123011) । लाइजनिंग अधिकारी उप संचालक पेंशन कार्यालय रविशंकर चतुर्वेदी (मोबा. 7987604741) । स्थानीय निवास आईआईटीटीएम गेस्ट हाउस ।
