गीत गाकर संजय धूपर ने मतदान के लिये मतदाताओं को किया जागरूक
डबरा -व्यस्तम चौराहा “शहीद भगत सिंह” में एक अनूठी संगीत संध्या डबरा की मुक्त मनीषा साहित्यक व सांस्कृतिक समिति के आयोजन में आम जनमानस के बीच आयोजित की गयी जिसमे ग्वालियर के प्रसिद्ध संजय वैशाली धूपर ने अपने अनूठे अंदाज़ से मतदान के प्रति जागरूक किया ।
डबरा के निर्वाचन अधिकारीयो ने भी इस संगीत सभा में लोगो को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई, कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने गणमान्य नागरिको ने संजय वैशाली धूपर शाल श्रीफल, माल्यार्पण से सम्मान किया, कार्यक्रम में देशभक्ति व् मनोरंजक गीत भी हुए खासकर “जो वादा किया हो निभाना पड़ेगा” संजय वैशाली धूपर ने मतदाता और उम्मीदवार के बीच संवाद की तरह अनोखे अंदाज़ में पेश किया जिसको सभी ने पसंद किया, कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू हो कर देर रात्रि 11 बजे तक चला।
अन्य गीत
1) चाँद मेरा दिल चांदनी हो तुम
2) दिल दिया है जान भी देंगे
3) जो वादा किया हो निभाना पड़ेगा
4) न किसी की आँख का नूर हु
5) लिखे जो खत तुझे
6) लाल छड़ी मैदान खड़ी
7) ऐ मेरे वतन के लोगो
