दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को मिला ईडी का नोटिस
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की शराब घोटाले में मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को ही आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में जमानत की याचिका खारिज की थी। अब ईडी ने दिल्ली के अनुसार अरविंद केजरीवाल को सोमवार को शराब घोटाले मामले में समन भेज दिया है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि सीबीआई ने भी अप्रैल महीने में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। आम आदमी पार्टी के शराब घोटाले मामले में तीन बडे नेता जेल के अंदर है। आम आदमी पार्टी के विजय नायर, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल के अंदर है। अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन किया है।
आप को खत्म करने की साजिश
सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि खबरों के अनुसार केंद्र सरकार कर ईडी ने दिल्ली के सीएम को समन भेजा है। इससे यह साफ हो जाता है कि केंद्र का एक ही मकसद है कि किसी तरह आप को खत्म किया जाए। वे कोई भी कसर नहीं छोड रहे है। सीएम अरविंद केजरीवाल को झूठा केस बनाकर जेल में डालने और आम आदमी पार्टी को खत्म करेन में कोई कसर नहीं छोडी।
