सरकारी कर्मचारियों के लिए बडी खुशखबरी, डीए-बोनस को निर्वाचन आयोग से मंजूरी
जयपुर. राजस्थान में राज्रू कर्मचारियों के लिए बडी खुशखबरी है। निर्वाचन आयोग ने राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढाने और 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने को मंजूरी दे दी है। अब डीए 42 से 46 प्रतिशत हो जाएगा जिसका 8 लाख कर्मचारी और साढे चार लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। अधिकतम 7 हजार वेतन के हिसाब से 30 दिन के वेतन के समान अधिकतम 6774 रुपए बोनस मिल सकता है। वित्त विभाग से मंगलवार को इनके लिए आदेश जारी होने की उम्मीद है।
केंन्द्रीय कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों का डीए बढाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग भेजा था जिसे सोमवार को आयोग ने हरी झंडी दे दी। राज्य सरकार को बोनस और डीए बढाने का निर्वाचन आयोग की मंजूरी की सूचना सोमवार राम मिल गई अब फाइल लौटने का इंतजार किया जा रहा है। वित्त विभाग की फाइल लौटते ही मंगलवार को आदेश जारी किए जाने की तैयारी है।
