गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचे, सड़कों पर लगा जाम
ग्वालियर. वायुसेना के विमानतल पर शाम 5.20 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचे । जहां पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने उनकी आगवानी की। इसके साथ अमित शाह सीधे विमानतल से सिटीसेंटर स्थित होटल पहुंचे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे।
होटल सीधे पहुंच कर ग्वालियर-चंबल संभाग से विधानसभा के प्रत्याशियों से अमित शाह सीधी बात करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे।
जगह-जगह लगा जाम
केन्द्रीय गृहमंत्री के शहर में नगरागमन पर विमानतल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहा जहां से गृहमंत्री निकलेंगे वहां 30 मिनट पहले से यातायात रोक दिया गया है। कई जगहों जाम में फंसे लोग कहते सुने गये यह नेता न आये तो अच्छा है पूरे शहर के लोग परेशान हो जाते हैं। इससे वोट मिलने के बजाय वोट कम हो जाते हैं।
