गाजा में 600 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, हमले में 4 प्रमुख कमांडर मारे गये, गाजा शहर में घुसी आईडीएफ का दोतरफा हमला

गाजा पट्टी पर इजरायली सेना के जमीनी जंग का आज छठा दिन है.नई दिल्ली. गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध अपने चरम पर है। जबरदस्त हवाई हमलों के बाद इजरायली सेना ने जमीनी जंग में हमास के आतंकियों के छक्के छुड़ा दिये है। गाजा में अभी तक 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं 600 से अधिक हमाास के आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिये गये हैं। इजरायली सेना गाजा के मुख्य शहर में पहुंच चुकी है। यहां दोतफा हमला किया जा रहा है। गाजा की सीमा में घुसने के छठे दिन इजरायल ने शहर के पूरब और पश्चिम से टैंक और घातक हथियारों से आग बरसाना शुरू कर दिया है और इतना ही नहीं सुरंग के अंदर छिपे आतंकियों के लिये स्पॉन्ज बम के उपयोग की तैयारी की जा रही है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेस के अनुसार गाजा पट्टी में जमीनी हमले तेज कर दिये गये हैं। गाजा के जर्रे-जर्रे की तलाशी लीद जा रही है। वहां छुपे आतंकियों को मारा जा रहा है। अभी तक 6100 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया है। इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने बताया ‘‘आईडीएफ सैनिकों ने दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया। जिन्होंने स्वयं को इमारतों और सुरंगों में बंद कर लिया था। वह हमारे सैनिकों पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। मारे गये आतंकियों में हमास के 4 प्रमुख कमांडर शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि यूीव की निशानदेही पर आईडीएफ के टैंक फायटर हेलीकाप्टर पर गोले और बम बरसा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *