कैलाश विजयवर्गीय का दावा, MP में 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
इंदौर. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि भाजपा इंदौर जिले की सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे और मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे, हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मध्य प्रदेश में बीजेपी के विकास की लहर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर 1 सीट से नामांकन पत्र जमा करने के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे और मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के विकास की लहर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा जो कहते है वो करते है। मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते है इसलिए लोगों का भरोसा बीजेपी और पीएम मोदी पर है।
