बस और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर में बिछ गयी बच्चों की लाशें, 65 की मौत 20 घायल

BREAKING NEWS : UP के बदायूं में स्कूल बस हादसा, चार बच्चों सहित 5 की मौत

बदायूं. यूपी के बदायूं जिले में सोमवार किो सुबह लगभग 8 बजे म्याऊं थाना क्षेत्र में नबीगंज के पास हुए दर्दनाक हादसे में लोगों का दिल झकझोर कर रख दिया। जिसने भी हादसे की खबर सुनी तो स्तब्ध रह गया। यहां स्कूल बस और वैन के बीच हुई दुर्घटना में 4 बच्चों सहित 5 की मौत हो गयी। मृतकों में स्कूल बस ड्रायवर और उसका बेटा भी शामिल है। एक्सीडेंट में 20 बच्चे जख्मी हुए हैं।
एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा । कई बच्चे वैन और बस में दर्द से तड़प रहे थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। कई घायल बच्चों की हालत नाजुक बताई गयी है। उधर, हादसे के बाद एक स्कूल संचालक ताला लगाकर फरार हो गये।

Badaun Accident :पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें... पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम - Badaun Road Accident: Massive Collision Between School Bus And Van Name
कैसे हुई दुर्घटना
सोमवार की सुबह जवाहर नगला म्याऊं -उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नबीगंज के पास स्कूल बस और वैन की आमने-सामने की भिडंत हो गयी। ऐसा बताया जिा रहा है कि दोनों वाहनों की स्पीड काफी थी। जिससे टक्कर इतना जबरदस्त थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गये। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड जुट गयी।

मृतकों के नाम
1. बस ड्राइवर ओमेंद्र निवासी गांव लभारी
2. कौशल्या पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज, उसावां
3. प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्येतिया, हजरतपुर
4. खुशी पुत्री प्रदीप निवासी ममोरा, हजरतपुर
5. हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी निवासी गांव लभारी

घायल बच्चों के नाम

  1. आयुष पुत्र मोरपाल निवासी ग्योति हजरतपुर
  2. कौशल पुत्र सरवन कुमार निवासी ग्योति हजरतपुर
  3. इशितापाल पुत्री रक्षपाल सिंह निवासी म्याऊं
  4. सर्वज्ञ शर्मा पुत्र रोहित कुमार निवासी गूरा बरेला
  5. अरुण पुत्र अवधेश कुमार निवासी लभारी
  6. पारूल पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज
  7. पारूल पुत्री श्रवण कुमार निवासी ग्योति
  8. रश्मि पुत्री सरवन कुमार निवासी ग्योति
  9. अतुल पुत्र ननकूराम निवासी नगरिया अभय
  10. भाग्य श्री निवासी जगपाल निवासी ग्योति
  11. इंद्रजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्योति
  12. रुद्र प्रताप सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी नगरिया अभय
  13. प्रियांशी पुत्री मदनपाल निवासी ग्योति
  14. पवन कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी ग्योति
  15. शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी नवीगंज
  16. अंशु पुत्र बलराम निवासी नवीगंज
  17. संजय पुत्र हरपाल निवासी नवीगंज
  18. परी पुत्री भूपेश निवासी गूरा बरेला
  19. प्रियांशी पुत्री सतीश चंद्र निवासी गूरा बरेला
  20. मानव सिंह पुत्र अवधेश कुमार निवासी लभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *