इंदौर में रक्षा मंत्री राजनाथ बोले कैलाश विजयवर्गीय MP के ऑलराउंडर

इंदौर. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार शाम इंदौर पहुंचे, यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के महावीर बाग स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री सिंह एयरपोर्ट से सीधे महावीर बाग पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान हमारी पार्टी के महेंद्र सिंह धोनी है तो कैलाश विजयवर्गीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्यया है। इंदौर में सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। जनता का धन्यवाद देने मैं खुद इंदौर आऊंगा। रक्षामंत्री ने विजयवर्गीय को जीत की अग्रिम बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *