सेमीफायनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम पहुंची
लखनऊ. मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 229 बन बनाये थे। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 87 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 49 रन और केएल राहुल ने 39 रन बनाये। इंग्लैंड के लिये डेविड बिली ने 3 विकेट लिये जबकि क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को 2-2 कामयाबी मिली है।
इसके बाद 330 रनों का पीछा करने के लिये उतरी इंग्लैंड की टीम शुरूआत से ही लड़लखड़ाती नजर आयी और 129 रनों पर आकर ढेर हो गयी। जोंस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम 34.5 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिये सबसे अधिक 27 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाये ।भारतीय टीम के लिये मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके हैं। भारतीय टीम 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ सेमीफायनल की दहलीज पर पहुंच गयी है। अब एक जीत उसकी जगह पक्की कर देगी और दूसरी तरफ इंग्लैंड 6 मैचों में 5 हार के साथ सेमीफायनल की रेस से बाजहर हो गयी है।
