आंध्रप्रदेश के विजयनगरम में दो यात्री ट्रेन आपस में टकरायी, 8 की मौत 40 जख्मी
विजयनगरम, आंधप्रदेश से रेल हादसे की खबर आ रही है और विशाखापट्टनम से रायगड़ा जा रही एक यात्री ट्रेन आंधप्रदेश के विजयनगरम जिले में पटरी से उतर गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि अभी 8 यात्रियों की मौत और 40 यात्री घायल हो गये है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि पटरी के उतरेे डिब्बों की संख्या अभी पता नहीं चल पायी है। बचाव अभियान जारी है और रेलवे अफसर घटनास्थल पहुंच गये है।इस रेल हादसे में 8 यात्रियों की मौत हुई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए है। 18 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साउथ कोस्ट रेलवे जोन के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन 08532 विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर, 08504 विशाखापट्टनम-रायगडा पैसेंजर से टकरा गई, जिसमें 3 डिब्बे पटरी से उतर गए।राहत और सहायता कार्य जारी वाल्टेयर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने बताया कि बचाव अभियान जारी है, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और NDRF को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है।
पीएम मोदी ने हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने हादसे से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने को कहा। मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हादसे को लेकर बचाव अभियान चल रहा है, सभी को बचा लिया गया है। मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम से बात की है। अभी हालात कंट्रोल में हैं।
खबर अपडेट हो रही
