नरेंद्र सिंह के काफिले में मारी टक्कर, महिला समेत 4 घायल
मुरैना. रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की एक गाडी ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। तोमर मुरैना की दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी है। 40 से ज्यादा गाडियों का काफिला माता बसैया थाना क्षेत्र के जीगनी गांव से गुजर रहा था तभी हादसा हुआ।

