ग्वालियर में आधी रात सिरफिरे ने पेट्रोल छिडकर जलाई कार

ग्वालियर. घर के बाहर रखी प्रॉपर्टी कारोबारी की कार पर एक सिरफिरे बदमाश ने आधी रात पेट्रोल छिडकी और आग लगा दी। आग लगाते ही सिरफिरे तेजी से दौड लगाकर भाग गया। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात काला सैयद लाल कुंअर का पुरा इलाके की है। प्रॉपर्टी कारोबारी के परिवार को चन्द्रग्रहण खत्म होने के बाद सुबह मंदिर जाना था इसलिए परिवार जाग रहा था। आग की लपटें उठते देखीं तो परिजन बाहर आए लेकिन कार पर काफी मात्रा में पेट्रोल डाला गया था इसलिए कार को नहीं बचा पाए। कुछ ही मिनट में पूरी कार जलकर राख हो गई। दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है। आग किसने लगाई यह पता नहीं चल सका है।
रात 2 बजे कार में आग की लपटें उठते दिखीं
जनकगंज थाना क्षेत्र के काला सैयद, लाल कुंअर का पुरा कांता क्लब के पास रहने वाले आसिक रजक पुत्र कमलेश रजक प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करते है। शनिवार रात वह बाजार से आए और अपनी होण्डा सिटी कार नंबर एचआर26 एक्स-0898 को घर के पास ही रख दिया था क्योंकि सुबह उन्हें दर्शन करने दतिया जाना था। रात करीब दो बजे उनकी कार में आग की लपटें उठते दिखीं थी जिस पर वह बाहर आए तो देखा कि कार आग की लपटों से घिरी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया और अन्य परिजन की मदद से कार में लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग काफी फेल चुकी थी। तत्काल दमकल दस्ते को सूचना दी। जब तक दमकल अमला और पुलिस मौके पर आते उससे पहले ही कार पूरी जल चुकी थी। दमकल ने पानी फायर किया और आग पर काबू पाया लेकिन कार को नहीं बचा पाए।
सीसीटीवी में युवक आग लगाते हुए दिखा
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो घर के सामने ही लगे एक कैमरे में एक युवक कार पर पेट्रोल छिडक कर आग लगाता नजर आया। कुछ दूर पर एक महिला की उपस्थिति भी नजर आ रही है लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि यह लोग कौन है और प्रॉपर्टी कारोबारी से इनका क्या विवाद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *