भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल द्वारा सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर में वाटर कूलर का किया गया लोकार्पण
ग्वालियर भारतीय जीवन बीमा निगम मण्डल (LIC) के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक खलील अहमद के द्वारा सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर में वाटर कूलर प्रदान कर लोकार्पण किया गया । ज्ञात हो कि सिविल अस्पताल, हजीरा में काफी समय से मरीजों हेतु स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सिविल अस्पताल, हजीरा में मरीजों की बढ़ती तादाद और आगुंतकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से अधीक्षक डॉक्टर नायक द्वारा वाटर कूलर की मांग एलआईसी से की गई थी।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्र की जनता हेतु वाटर कूलर, सिविल अस्पताल हजीरा को आज प्रदान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर नायक अधीक्षक, डॉक्टर महेश्वरी सह अधीक्षक, एलआईसी के विपणन प्रबंधक सुदेशकुमार पांडेय, स्थानीय शाखाओं के शाखा प्रबंधकगण, विकास अधिकारी गण, अभिकर्तागण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
