ग्वालियर के एबीवी-आईआईआईटीएम, को मिला 5G लैब

नई दिल्ली -भारत मंडपम, में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 के प्रोग्राम में एबीवी-आईआईआईटी, ग्वालियर को 5G लैब प्रदान किया गया | इस संस्था में 5G लैब के लिए डॉ. पिंकू रंजन, सहायक प्राध्यापक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं| डायरेक्टर प्रोफेसर एसएन सिंह के मार्गदर्शन में 5G लैब का उद्घाटन किया गया |जिसका उद्देश्य छात्रों और स्टार्टअप समुदायों के लिए 5जी और उससे आगे की प्रौद्योगिकियों में योग्यता और संलग्नता बनाना है।
COAI के सहयोग से, दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर को प्रगति मैदान, में किया जा रहा है। संस्थान में भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 के प्रोग्राम का लाइव प्रसारण किया गया जिसमे संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं स्टूडेंट्स ने भाग लिया | इस प्रोग्राम में प्रधानमंत्री ने 6G, एआई एवं साइबर सिक्यूरिटी पर चर्चा किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस इवेंट में 100 5G लैब्स का ऐलान किया है, जिसमें 5G से जुड़ी तमाम टेक्नोलॉजी को टेस्ट किया जाएगा तथा इससे नए स्टार्टअप की शुरुआत हो सकेगी| यह जानकारी ट्रिपल आईटीएम की पीआरओ दीपा सिसोदिया ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *