शहर ने देखा 5 देशों की संस्कृति का समागम
ग्वालियर. उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान का चार दिवसीय उद्भव उत्सव-2023 का आगाज गुरूवार को रंगारंग कार्निवाल के साथ हुआ। इसमें शामिल पांच देशों के 22 दलों ने अपनी संस्कृति का परिचय नृत्य और परिधनों से दिया। ऐसा लगा मानो मार्ग में पांच देशों की संस्कृति का समागम हो रहा हो। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की संख्या 700 थी। कर्निवाल का सफर मोती पैलेस से लेकर एसकेवी तक रहा। यहां शाम 6 बजे उत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि किर्गिस्तान के भारत में राजदूत ऑस्कर बैशमोव थे। अध्यक्षता एसकेवी की प्राचार्य निशि मिश्रा ने की। इस मौके पर खलील अहमद, किरण भदौरिया, संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय मौजूद थे।
मलेशिया के कलाकारों ने 1 माह में सीखा भारतीय नृत्य
शुभारंभ सत्र में मलेशिया के कलाकारों ने चाइनीज डांस के साथ भारतीय सेमीक्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी। उन्होंने ताल से ताल मिला गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मलेशिया के महेंद्रन राजगोपालन ने बताया कि भारतीय नृत्य की प्रस्तुति के लिए कलाकारों ने 1 महीने तक अभ्यास किया।
