भिंड से विधायक संजीव सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दिया
भिंड. विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने बसपा में सदस्यता ले ली है साथ ही बसपा सुप्रीमों मायावती का आभार माना है। गौरतलब है कि भिंड सदर विधायक संजीव सिंह कुरूावाह का टिकट काटे जाने से वे नाराज चल रहे थे। वे एक बार फिर हाथी पर सवार होकर मैदान में आ गए है और कहा कि बीजेपी ने मेरे साथ और भिंड की जनता के साथ धोखा किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी ज्वाइंन करने की गलती को माफ करते हुए फिर से विश्वास जताया है।
संजीव सिंह ने कहा कि मेरे जीवन की सबसे बडी भूल रही कि मैंने बीजेपी को ज्वाइंन किया था। भिंड विधानसभा में वर्ष 2018 के चुनाव में 70 हजार से अधिक मत मिले थे। मैं बसपा का प्रत्याशी था और बसपा कार्यकर्ताओं ने मुझे जिताया था। मैंने भिंड शहर व ग्रामीण एरिया में विकास कार्य कराए। भिंड को और अधिक विकास की गति देने के लिए बीजेपी में गया था। भिंड नगर पालिका बनवाई और मेडिकल कॉलेज लाए, परंतु टिकट वितरण में बीजेपी ने विश्वास घात किया। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे चाहाने वाले हर गांव-गांव में है। मैं जनता के हक की लडाई लडता चला आ रहा हूं। बीजेपी-कांग्रेस या सपा कोई भी बसपा के सामने नहीं टिकने वाली। सभी दूसरे-तीसरे और चौथे नंबर पर रहेंगी।
