दवाईयों के बॉक्स में छिपाकर ले जा रही थी एक करोड़ से अधिक कीमत की शराब
शिवपुरी. बदरवास थाना क्षेत्र में वाणिज्यकर विभाग ने अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरा ट्रक को जब्त चैक किया गया तो उसमें ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब की कीमत एक करोड़ रूपये से भी अधिक आंकी गयी है। ट्रक में शराब दवाईयों के बॉक्स के बीच छिपाकर पंजाब से महाराष्ट्र ले जायी जा रही थी।
वाणिज्यकर विभाग की उपायुक्त जया शर्मा ने बताया कि हमें इनपुट्स मिले थे जिसमें बताया गया था कि दवाईयों की बिल्टी पर अवैध रूप से शराब का परिवहन हो रहा है इसी सूचना के बाद ग्राम सुमेला के पास से ट्रक को पकड़ा गया तो इस बीच ट्रक ड्रायवर मौके से ट्रक को छोड़कर भाग गया।
क्या है मामला
बदरवास थाने पर ट्रक को लाकर चेक किया था जिसमे दवाइयों के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियों को छुपाया गया था। यह ट्रक अंग्रेजी दवाओं की बिल्टी के साथ पंजाब से शराब भरकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ था। शराब की खेप कहां उतरने वाली थी, इसकी जांच की जा रही है। ट्रक में भरी शराब की 9 सौ पेटियों की काउंटिंग की जा चुकी है। जब्त की गई शराब की कीमत एक करोड़ रूपये से भी ज्यादा आंकी गई है। खबर लिखे जाने तक शराब की पेटियों की काउंटिंग और वाणिज्यकर विभाग की कार्यवाही जारी है।
