विद्युत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दिया जाए राष्ट्रीय त्यौहार के दिवस को कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक

ग्वालियर -मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री एलके दुबे ने पत्र के माध्यम से प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को अवगत करवाया गया है कि प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र के साथ 2 जून को संगठन की बैठक हुई थी जिसमें कंपनी द्वारा संगठन को अवगत किया गया था की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अंतर्गत कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश एवं उत्सव अवकाश के दिवस को कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा किंतु खेद का विषय है की आज दिनांक तक आदेश जारी नही किया गया है ।
अवकाश के दिवस कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक हेतु उप श्रम आयुक्त एवं मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल के कंपनियों को अतिरिक्त पारिश्रमिक देने हेतु निर्देश जारी किये गए है। उक्त निर्देश के पालन में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एवं मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने पत्र के माध्यम से अतिरिक्त पारिश्रमिक हेतु आदेश जारी कर दिया गया है।संगठन , प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से मांग करता है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश एवं उत्सव अवकाश के दिवस को कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *