Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

कतर में 8 पूर्वी नेवी अधिकारियों को मौत की सजा, मंत्रालय हर कानूनी मदद के लिये तैयार

नई दिल्ली. पिछले साल कतर में गिरफ्तार किये गये 8 पूर्व नेवी अधिकारियों को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कतर की अदालत के इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। भारत सरकार की ओर से गुरूवार को कहा गया है कि कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिये सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है।
केन्द्र सरकार ने कहा है कि अभी हम मौत की सजा के फैसले की डिटेल्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के भी संपर्क में हैं। भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिये सभी कानूनों विकल्पों की तलाश की जा रही है। हम इस मामले की बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। कतरी अदालत के इस फैसले को हम वहां के अधिकारियों के सामने भी उठायेंगे। मामले की गंभीरता और जरूरी गोपनीयता को देखते हुए इस वक्त इस पर कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin instagram ban service