पुलिस ने वर्ष 2016 में बंद हुए हजार एवं पांच सौ के पुराने नोटों का जखीरा किया बरामद
पकड़े गये आरोपी के कब्जे से कुल 47 लाख रूपये किए बरामद
ग्वालियर विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर जिले में पुलिस द्वारा प्रभावी चेंकिग की जा रही है। 23 अक्टूबर को क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल पर मुरैना की तरफ से काले रंग के बैग में काफी मात्रा में रूपये लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहा है। एएसपी ऋषिकेष मीना पर से क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
डीएसपी अपरार्ध िशयाज़ केएम, डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने टीआई क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार क्राईम ब्रांच टीम द्वारा वहां पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की, कुछ समय बाद क्राईम ब्रांच टीम को एक मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस आती दिखी पुलिस टीम को देखकर उक्त मोटर साइकिल सवार द्वारा वाहन को वापस लौटाने का प्रयास किया गया। पकड़े गये व्यक्ति के पास पुलिस टीम को एक काले रंग का बैग मिला, बैग की तलाशी लेने पर उसमें काफी मात्रा में पुरानी इण्डियन करेंसी भरी हुई पाई गई। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने स्वयं को पोलिटेक्निक कॉलेज के पास मुरैना का रहने वाला बताया। बैग में मिले पुराने नोटों के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजन जवाब नही दे पाया। पुलिस टीम द्वारा बैग में मिले नोटों की गिनती करने पर एक-एक हजार के पुराने नोटों की 41 गड्डियां एवं पांच-पांच के पुराने नोटों की 12 गड्डि़यां मिली। इस प्रकार पुलिस टीम को कुल 53 गड्डि़यों में पुराने 47 लाख रूपये मिले। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा पुरानी इण्डियन करेंसी तथा स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल को जप्त कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। चुनाव आयोग एवं आयकर विभाग को सूचित किया जा रहा है।
