जम्मू कश्मीर में सेना ने दो आतंकी मार गिराए

जम्मू कश्मीर. बाराममूला के उरी सेक्टर में 21 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इसकी जानकारी सेना ने रविवार को दी। दोनों आतंकी एक बडे ग्रुप का हिस्सा थे जो ललगातार बारिश और खराब विजिबिलिटी का सहारा लेकर एलओसी पार करने की कोशिश कर रहा था। डिफेंस प्रवक्ता ने बताया कि इंटेलिजेंस एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इनपुट दिए थे कि हथियारबंद आतंकियों का एक समूह सीमा के इस पार आने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया और घुसपैठ निरोधी ग्रिड को मजबूत किया गया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों के ग्रुप को सेना के अलर्ट ट्रप ने रोका जिसके बाद आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी होती रही जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। बाकी आतंकी वापस अपनी सीमों में लौट गए। वे मरे हुए आतंकियों के शव भी ले गए।

सुरक्षाबलों ने शनिवार को उरी सेक्टर में LoC के पास दो आतंकियों को मार गिराया। उस इलाके से सेना को आतंकियों का काफी सामान भी मिला। - Dainik Bhaskarसुरक्षाबलों ने शनिवार को उरी सेक्टर में LoC के पास दो आतंकियों को मार गिराया। उस इलाके से सेना को आतंकियों का काफी सामान भी मिला।
घटनास्थल से मिले हथियार और गोला-बारूद
दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना ने शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान घटनास्थल से युद्ध स्तर के हथियार मिले। इनमें दो एसके सीरीज की राइफल्स, 6 पिस्तौल, चार चीनी ग्रेनेड, कंबल और खून से सने दो बैग मिले जिनमें पाकिस्तानी और भारतीय करेंसी, पाकिस्तानी दवाएं और खाने का सामान मिला। खराब मौसम की वजह से सेना ने रविवार देर रात सर्च ऑपरेशन रोक दिया जिसे मौसम साफ होते ही फिर शुरू किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *