कमलनाथ के घर के बाहर भारी बवाल, कार्यकर्ताओं ने जान देने की कोशिश की
भोपाल. मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ के आवास के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। उज्जैन जिले की बडनगर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक मुरली मोरवाल की टिकट कटने के विरोध में उनके समर्थकों ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने खुद पर डीजल भी डाला जिसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को रोका। बता दें िकइस बार कांग्रेस ने बडनगर विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया है।
