कलेक्टर नाकों का किया औचक निरीक्षण

SST प्रभारियों को दिए निर्देश कोई भी संदिग्ध वाहन बगैर जाँच के निकलने न पाए
ग्वालियर एसएसटी एवं एफएसटी टीम भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आयोग के दिशा-निर्देशों और आचार संहिता का उल्लंघन सामने आने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए नाकों के निरीक्षण के दौरान इन टीमों में शामिल अधिकारियों व पुलिस बल को दिए।
अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत महसूस हो तो तत्काल सूचित करें। जिला व थाने स्तर से जल्द से जल्द पुलिस बल मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कोई भी संदिग्ध वाहन बिना चैकिंग के निकलना नहीं चाहिए। संदिग्ध धनराशि, अवैध मादक पदार्थ और ऐसी वस्तुओं को जब्त करें, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *