इलेक्ट्रानिक्स गोदाम में भीषण आग, कार सहित लाखों का सामान खाक

नरसिंहपुर. करेली स्थित सुभाष वार्ड में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम के अंदर दीवाली के दिनों में बिक्री के लिए लाया गया इलेक्ट्रानिक सामान रखा हुआ था जो पूरी तरह खाक हो गया। इसके साथ ही एक कार भी जलकर खाक हो गई। अग्रवाल गार्डन बड़ी जिम के बगल में बनी टीन शेड की गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से बड़ी मात्रा में व्यापारी का माल जल गया। बल्ला भाऊ की गोदाम में रखे फ्रिज टीवी आदि सामान जल कर खाक हो गए हैं। वही जिम की सामग्री के गोडाउन में भी नुकसान की खबर है। गोदाम कच्चा होने के कारण देखते ही देखते चारों तरफ से आग लग गई। सूचना पाकर नगर पालिका का दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गया और पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई जो आग बुझाने में लगी है।
लाखों के नुकसान की संभावना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण अज्ञात है। वहीं अब तक नागरिक और प्रशासन की टीम आग बुझाने में सक्रिय है। दीपावली का सीजन शुरू होना था इसलिए सामान अधिक मात्रा में था। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक ट्रक भरकर माल आया था। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी। नगर पालिका ने भी तत्काल मौके पर दमकल वाहन पहुंचाया और सभी दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी भयंकर थी कि इस पर काबू पाने में नपा कर्मियो को समय लग गया। आग की लपटे बहुत दूर से देखी जा सकती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *