जम्मू कश्मीर के बारामूला के उरी में आतंकियों की घुसपैठ नाकाम, ऑपरेशन जारी

जम्मू. जेके के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गयी है। एलओसी के पास हुई इस घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने असफल कर दिया है। इस बीच जवानों ने पिस्तौल और ग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद किये हैं।
भारतीय सेना की तरफ से रविवार को बताया गया है कि 21 अक्टूबर का भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किये गये संयुक्त ऑपरेशन में बारामूला में एलओसी पर उरी सेक्टर में सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *