विधायक सतीश सिकरबार की कार दुर्घटनाग्रस्त, सतीश सिकरबार में हाथ में आई चोट

ग्वालियर. विधायक सतीश सिकरबार का मुरैना के देवरी के पास एक्सीडेंट हो गया। सतीश सिकरबार भगवान खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे । उसी वक्त उनकी कार के सामने एक गाय आ गयी जिसके बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी। इस हादसे में किसी प्रकार की किसी को चोट नहीं आई है। सतीश सिकरबार के हाथ में मामूली चोट है। घटना शनिवार की रात की है।
क्या है मामला
आपको बता दें कि ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार अपने समर्थको व साथियों के साथ खाटू श्याम के दर्शन करते राजस्थान गए थे। दोपहर में वहां से रवाना हुए थे। रात को मुरैना के बागचीनी और देवरी के बीच पहुंचे थे कि अचानक गाय सामने आने पर उनकी कार स्कॉर्पियो क्रमांक MP07 जेडए-5555 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में सवार विधायक सतीश सिकरवार के हाथ में चोट लगी है। जबकि उनके समर्थक व साथी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्वालियर से भी परिजन व समर्थक मुरैना के देवरी पहुंच गए हैं। रात को विधायक अपने घर पहुंच गए हैं। विधायक की पत्नी व ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार ने बताया है कि सतीश सिकरवार पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *