BJP की 5वीं लिस्ट आते ही कलह, जबलपुर में केंद्रीय मंत्री के गनमैन से मारपीट
जबलपुर. मध्य प्रदेश में बीजेपी की 5वीं सूची जारी होते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। नर्मदापुरम से मौजूदा विधायक सीतासरन शर्मा को टिकट दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं जबलपु में तो नाराज भाजपा कार्यकार्ताओं ने पार्टी के संभागीय कार्यालय मे जूकर हंगामा किया।

भूपेंद्र यादव के गनमैन से मारपीट
जबलपुर की उत्तर-मध्य विधानसभा सीट से अभिलाष पांडे का टिकट होते ही भाजपा नेता धीरज पटेरिया और शरद जैन के समर्थकों ने पार्टी के संभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा किया। यहां केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के गनमैन के साथ मारपीट कर दी।
