हमास के साथ-साथ हिज्बुल्लाह के खात्मे का प्लान है इजरायल की तैयार
नई दिल्ली. पूरी दुनिया की नजर इस समय हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर है। जहां गाजा पट्टी धमाकों से गूंज रही है। वहीं इजरायल के ताकतवर हथियार गाजा पट्टी पर कहर बनकर बरस रहे हैं। युद्ध शुरू हुए 15 दिन हो चुके हैं। लेकिन इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह हमास के खात्मे से पहले रूकने वाला नहीं है। उधर लेबनान से हिज्बुल्लाह भी इजरायल पर अटैक कर रहा है और इसके लिये इजरायल ने लेबनान सीमा पर भी अपनी तैयारी दुरूस्त कर रखी है। जहां हिज्बुल्लाह के ठिकानों का ेवह लगातार टारगेट कर रहा है।
इस दौरान आईडीएफ प्रवक्ता पीटर लर्नर ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो हम 2 मोर्चो पर लड़ने के लिये तैयार है। हमारे पास ऐसा करने की क्षमता है। हम इसे और भी मोर्चे पर कर सकते हैं। मेरा सुझाव है कि लेबनान हमारे लोगों पर हमला करने से हिजबुल्लाह को कंट्रोल करे। इजरायल के पीएम नेतन्याहू भी एक साथ दो-दो मोर्चो पर लड़ने के लिये तैयार दिखते हैं। उन्होंने लेबनान बॉर्डर पर अपने सैनिकों से मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया।
हिज्ःबुल्लाह का लड़ाका मारा गया
लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह का दावा है कि इजरायल के साथ गोलाबारी में उसका लड़ाका मारा गया है। जिससे इस हिंसा के बीच मरने वाले उसके सदस्यों की संख्या 14 हो गयी है। लेबनान में एक सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि लड़ाके को हुला के लेबनानी क्षेत्र में मार दिया गया है। इसके बारे में इजरायल ने कहा है कि यह एक एंटी-टैंक मिसाइल हमले का लक्ष्य था। इजरायली सेना अपने हमले को जवाबी कार्यवाही बता रही है।
