ग्वालियर से मेरा 2 तरह से नाता है पहला काशी के घाट सिंधिया परिवान ने बनवाये दूसरा ज्योतिरादित्य गुजरात के दामाद है-नरेन्द्र मोदी

ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार की शाम सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए ग्वालियर से मेरा 2 तरह से नाता है।

एक-काली को डवलप करने में सिंधिया परिवार की अहम भूमिका रहीे है। यहां कई घाट बनवाये है। आज काशी का विकास हो रहा है उसे देखकर महाराज माधवराव की आत्मा प्रसन्न होगी।
दो- ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजरात के दामाद है इस नाते भी ग्वालियर से मेरी रिश्तेदारी है।

आउट ऑफ बॉक्स सोचिये-मोदी
नरेन्द्र मोदी ने बच्चों से कहा है कि फ्यूचर को लेकर आउट ऑफ द बॉक्स सोचिये ।सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिये। पीएम मोदी ने बच्चों से ठिठोली करते हुए कहा कि आप अपने आयडिया नमो ऐप पर शेयर कर सकते है। अपने सीक्रेट भी वॉट्सएप्स पर मुझसे शेयर कर सकते हैं। मैं किसी को नहीं बताऊंगा।

मोदी ने बच्चों को दिए 9 टास्क

जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करें।
गांवों में डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करें।
अपने शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की ओर काम करें।
वोकल फॉर लोकल अपनाएं। स्थानीय प्रॉडक्ट को प्राथमिकता दें।
ट्रैवल इन इंडिया फर्स्ट यानी पहले अपना देश देखिए फिर विदेश।
नेचुरल फार्मिंग के प्रति किसानों को जागरूक करें।
मिलेट्स यानी श्रीअन्न को जीवन में शामिल करें और प्रचार करें।
योग और स्पोर्ट्स को जीवन का हिस्सा बनाएं।
एक गरीब परिवार की हैंड होल्डिंग करें। इससे गरीबी दूर होगी।

शताब्दी का सोचने के लिये शिक्षा से जुडे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कहावत है कि यदि एक साल का सोच रहे हैं, तो अनाज बोइये। एक दशक का सोच रहे हैं तो फल वाले पेड़ लगाइये, यदि एक शताब्दी का सोच रहे हैं तो शिक्षा से जुड़ी संस्थायें बनाइये।

विकसित भारत का संकल्प- बच्चों को दिलाया
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बच्चों को संकल्प दिलाया तो अगले 25 वर्ष में देश को विकसित बनाकर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी यंग जनरेशन की है। मेरा विश्वास है कि आप इन सपनों को संजोकर काम करेंगे। संकल्प को सिद्धि में बदलेंगे। इसे हासिल करने तक रूकेंगे नहीं। आगामी 25 वर्ष आपके और भारत के लिये जरूरी है। संकल्प लीजिये कि मैं विकसित भारत बनाऊंगा और नेशन फर्स्ट की सोच के साथ काम करूंगा। इनोवेशन करूंगा। भारत को विकसित बनाकर ही रहूंगा।

पीएम मोदी ने छात्रों को किया सम्मानित
12वीं के छात्र गौरव मेहरा, जयस निठरवार को गवर्नर मेडल दिया।
12वीं के छात्र मयंक चौधरी को महाराजा जीवजीराव सिंधिया मेडल दिया गया। मयंक एनडीए में प्रशिक्षु है। उनके माता-पिता ने मेडल लिया।
मोदी ने दो छात्रों को जनरल एफिशिएंसी शील्ड प्रदान की।
सिंधिया स्कूल के पूर्व छात्र रंजन टंडन को माधव अवॉर्ड दिया गया।
पूर्व छात्र रंजन टंडन ने रघुवीर कोचर को भी माधव फ्लैग दिया।

नवरात्रि की शुरुआत में जारी किया था ‘माड़ी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि की शुरुआत माड़ी’ नाम से गाना जारी किया था। पीएम मोदी ने एक्स पर किए पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस गीत के बोल लिखे हैं, जिसे दिव्य कुमार ने आवाज दी है। मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया है। यह गाना गुजराती में गाया गया है। ‘माड़ी’ दूसरा गाना है, जिसे पीएम मोदी ने इस साल नवरात्रि के लिए लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *