बीजेपी की 5वीं लिस्ट में 29 विधायकों के टिकट काटे, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 92 कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मौजूदा 67 विधायकों में से 37 को फिर से मौका मिला है जबकि 3 मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए है। इंदौर-3 सीट से कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश का टिकट काट दिया गया है। बीजेपी अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। अब सिर्फ गुना और विदिशा सीट होर्ल्ड पर है।







