BJP नेता की गोली मारकर हत्या

राजनांगदगांव. छत्तीसगढ के मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेडा में देर शाम गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। घटना के पीछे नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर अभी पुलिस नहीं पहुंची। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *