खराब मौसम के चलते रोका गया गगनयान मिशन का प्रक्षेपण

नई दिल्ली.   इसरो चीफ ने महज 5 सेकेण्ड पहले गगनयान के प्रक्षेपण को रोक दिया गया है इसके पीछे की वजह खराब मौसम को बताया है और कहा गया है मौसम ठीक होते ही प्रक्षेपण किया जायेगा।
चंद्रयान-3 की बडी सफलता से उत्साहित भारत अब इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनसंधान संगठन अब महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की ओर छोटे कदम बढा रहा है। शनिवार को गगनयान के क्रू मॉड्यूल एस्केप सिस्टम का श्रीहरिकोटा से लाइव परीक्षण किया जाएगा। ये उन 20 बडे परीक्षणों में से पहला है जिनकी इसरो ने निकट भविष्य के लिए योजना बनाई है। इसे व्हीकल अबॉर्ट मिशन का पहला टेस्ट भी कहा जा सकता है।
परीक्षण की तैयारियां पूरी
इस परीक्षण उडान की सफलता शेष परीक्षणों और मानवरहित मिशन के लिए मंच तैयार करेगी जिससे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू होगा जिसके 2025 में आकार लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास में इसरो 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा। 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री को लॉन्च करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *