आज से प्रत्याशी भर सकेंगे नामांकन, इस बार 5 साल का देना होगा रिटर्न ब्यौरा

ग्वालियर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के लिए दावेदारी के दरवाजे शनिवार से खुलेंगे। सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों से सदस्य चुनने के लिए निर्वाचन की सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से 21 अक्टूबर शनिवार को जारी कर दी जाएगी। सूचना जाी होने के साथ ही 11 बजे से कलेक्ट्रेट के कक्षों में दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय रहेगा। सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोडकर 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र 22 अक्टूबर रविवार, 24 अक्टूबर दशहरा, 28 अक्टूबर शनिवार और 29 अक्टूबर रविवार के अवकाश के कारण नहीं लिए जाएंगे। इस बार प्रत्याशियों को एक साल का नहीं बल्कि पांच साल का आईटी रिटर्न ब्यौरा नामांकन पत्र में देना होगा।
कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम
प्रशासन व पुलि ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए है। निर्वाचन की सूचना संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर जारी करेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोडकर 30 अक्टूबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन प्रस्तुत कर सकेंग। नाम-निर्देशन पत्रों की संमीक्षा (जांच) 31 अक्टूबर को होगी और 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 17 नवंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *