शर्मा सिक्योरिटी के संजीव शर्मा सहित 2 की मौत, 2 घायल, कार ड्रायवर को नींद आने से हुआ एक्सीडेंट

मृतक संजीव शर्मा औैर राहुल पाखरे की फाइल फोटो।
ग्वालियर. झांसी में शुक्रवार की सुबह ललितपुर-झांसी हाइवे पर गणेशपुरा के नजदीक भीषण एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल हैं जिन्हें उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। यह कार ग्वालियर के संजीव शर्मा जो कि जीवाजी विश्वविद्यालय में शर्मा सुरक्षा एजेंसी चलाते हैं।
आपको बता दें कि संजीव शर्मा समेत 3 लोग एक क्रेटा में सवार थे यह कार तेज रफ्तार में थी सड़क पर खड़े कंटेनर के पीछे जा घुसी है। चारों मध्यप्रदेश के सागर में एक सगाई कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे। यह एक्सीडेंट कार चालक को नींद की झपकी आने से हुआ है। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार की छत उड़ गयी और लाशें बुरी तरह से फंस गयी। पुलिस ने लोगों की मदद से संबल और अन्य औजार से कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल शवों के पोस्टमार्टम करवाये जा रहे हैं।

मृतकों की शिनाख्त ग्वालियर निवासी संजीव शर्मा 50, पुत्र हरविलास और झांसी के ओरछा गेट छनियापुरा निवासी राहुल पाखरे 28, पुत्र विपिन पाखरे के रूप में की गयी है। राहुल के मौसी के बेटे की गुरूवार को सागर में सगाई थी। राहुल के दास्त संजीव शर्मा अपने ड्रायवर मुरैना के पोरसा के अजय तोमर और कंपनी कर्मचारी जालौन निवासी सिद्धार्थ श्रीवास्तव के साथ क्रेटा कार से सागर के लिये रवाना हुए थे। उन्होंने झांसी से राहुल को बैठा लिया और देर रात तक सगाई कार्यक्रम चला और इसके बादि चारों झांसी के लिये रवाना हो गये, जहां से ग्वालियर जाना था।

शर्मा सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करते हैं संजीव
अजय तोमर कार चला रहा था जो कि शुक्रवार की सुबह लगभग 4.45 बजे वह बबीना थाना क्षेत्र के गणेशपुरा के पास पहुंचे तो कार चालक को नींद की झपकी लग गयी जिससे कार सड़क पर खड़े कंटेनगर के पीछे जा घुसी। एक्सीडेंट के बाद कार के परखच्चे उड़ गये। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये और पुलिस को खबर दी। घटनास्थल पर ही संजीव शर्मा और राहुल पाखरे की मौत हो गयी जबकि अजय तोमर और सिद्धार्थ श्रीवास्तव घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद संजीव और राहुल के शव कार में बुरी तरह से फंस गये थे। संबल से कार दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर से निकाला गया।

राहुल के निधन से कोहराम मच गया
घर में राहुल की मौत के बाद कोहराम मच गया और दो भाई, 2 बहनें से राहुल सबसे छोटा था। वह पिता के साथ ओरछा गेट के पास सीमेंट की एजेंसी चलाता था और उसके बड़े भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि गणेशपुरा के पास कंटेनर पंचर हो गया था। कंटेनर चालक और क्लीनर टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे और तभी पीछे से एक कार टकरा गयी। कार सवार 2 लोगों की मौत हो गयी। ड्रायवर को नींद की झपकी आने से एक्सीडेंट हुआ है।

