सिंधिया स्कूल में PM मोदी का होगा ग्रांड वेलकम

ग्वालियर. सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। मोदी ऐसे पहले PM होंगे जाे इस पद पर रहते हुए आए हैं। अभी तक कोई प्रधानमंत्री स्कूल के समारोह में नहीं आया है। यही कारण है कि सिंधिया स्कूल PM मोदी का ग्रांड वेलकम करेगा। प्रधानमंत्री के किले पर आगमन के साथ ही छात्रों का घुड़सवार दल उनका वेलकम कर उन्हें अंदर एन्ट्री कराएगा। इसके बाद “जय हो’ थीम पर म्यूजिक के बीच PM मोदी युवा छात्रों से मिलेंगे। करीब दो घंटे PM मोदी सिंधिया स्कूल में रहेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह बात शुक्रवार को सिंधिय स्कूल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर मनोज कुमार मिश्रा ने कही है।

पीएम के सामने कार्यक्रम की प्रस्तुति देने की तैयारी करते छात्रपीएम के सामने कार्यक्रम की प्रस्तुति देने की तैयारी करते छात्र

सिंधिया स्कूल के 125 वें स्थापना दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र प्रसाद, सांसद विवेक शेजवलकर, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भारत सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सिंधिया स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यगण, देश के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, देश विदेश से आए अनेक पूर्व छात्र, सिंधिया स्कूल के वर्तमान छात्र गण व विभिन्न विद्यालयों के छात्र, अभिभावक गण, सिंधिया स्कूल द्वारा गोद लिए गए गांव के जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह, उप प्राचार्या स्मिता चतुर्वेदी, सभी शिक्षक व सिंधिया स्कूल परिवार के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों लोगपीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों लोग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *