PM मोदी की चिट्ठी ने बढाया सस्पेंस, CM शिवराज के बदले अपने नाम वोट की अपील की

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस दफा जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। फैसला जनता को करना है। राजनीतिक दल परीक्षा की तैयारी में पूरी तरह जुट चुके है। मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रहे है। अपनी कामयाबी औरा विरोधी पक्ष की नाकामी को आधार बना वोटर्स के दिल में उतरने की पूरी तैयारी है। इन सबके बीच यहां हम बात पीएम मोदी, सीएम शिवराज और बीजेपी की करेंगे। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी। उस चिट्ठी के जरिए उन्होंने सीएम शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की। यह बताया कि किस तरह से बीमारू राज्यों की श्रेणी से उन्होंने मध्य प्रदेश को बाहर निकाला। हालांकि वोट देने के मुद्दे पर लिखा कि मतदाता उन्हें ख्याल में रख अपने कीमती मत का इस्तेमाल करें।
चिट्ठी में पीएम मोदी ने क्या लिखा
पीएम मोदी ने खत के जरिए मध्य प्रदेश के प्रति अपने विशेष प्रेम का इजहार किया। उन्होंने लिखा कि इस राज्य से उनका खास रिश्ता रहा है। 2014 और 2019 के नतीजों में जिस तरह से यहां की जनता ने उनमें भरोसा दिखाया वो यहां के मतदाताओं के प्रेम को जाहिर करता है। जिन कोशिशों के बाद यह राज्य बीमारू राज्यों के टैग को हटा चुका है उसके पीछे कुशल नेतृत्व है। ऐसे में भरोसा है जनता एक बार उन्हें अपना समर्थन् देगी। बीजेपी में भरोसा जताएगी ताकि एक बार फिर से डबल इंजन की सरार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *