राज्य सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी मे बढोतरी की, दिवाली से पहले मिलेगी ज्यादा सैलरी

उडीसा. केंद्र सरकार के बाद में राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों की सैलरी में बढोतरी का तोहफा देना शुरू कर दिया है। अब यूपी सरकार के बाद उडीसा सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते मे बढोतरी का ऐलान कर दिया। उडीसा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब से ज्यादा सैलरी और पेंशन मिलेगी। राज्य सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढाने का तोहफा दे दिया। इस फेस्टिव सीजन में कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही उनकी बढी हुई सैलरी और एरियर का पैसा मिल जाएगा।
4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
उडीसा सरकार की तरफ से बढाए गए महंगाई भत्ते का फायदा 4.5 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को होगा। बता दें कि कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंगर महीने का पैसा एरियर के रूप में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *