वेयर हाउस से स्ट्रांग रूम में पहुँचीं ईवीएम 

ग्वालियर – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में निर्वाचन की तैयारियाँ जारी हैं। इस क्रम में शुक्रवार 20 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की मौजूदगी में विशेष वाहनों द्वारा एमएलबी कॉलेज में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुँचाई गईं। ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच   आरआई होतम सिंह की देखरेख और राजनैतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एमएलबी कॉलेज के स्ट्रांग रूम के लिये पहुंचाई गयी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर टीएन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डेय, जिले के संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। एमएलबी कॉलेज के सभी स्ट्रांग रूम में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईवीएम विधिवत रूप से स्ट्रांग रूम सील्ड कर रखी गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *