कार में पकडाई लाखों रुपये की विस्फोटक सामग्री

झाबुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है। गुजरात और राजस्थान सीमा पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को पिटोल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 17 लाख रुपये की विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
एसपी अगम जैन ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए है। विशेष रूप से गुजरात और राजस्थान सीमा पर निगरानी रखने को कहा गया है। पिटोल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोककर जांच की तो इसमें विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। जब वाहन चालक टेटिया भाबर से सामग्री के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह दे नहीं पाया। इस पर विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली गई है। जब्त सामग्री की कीमत 12 लाख 35 हजार 880 रुपये है। वहीं पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है साथ ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *