प्रदेश की जनता कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी, चुनाव लड़ने पर बोले मैं भाजपा का सिपाही हूं-ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर. सिंधिया फोर्ट स्कूल पर 21 अक्टूबर को आ रहे पीएम मोदी के संबंध में तैयारियों को जायजा लेने के लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे है। इसके लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम नरेन्द्र मोदी का सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में आने पर ग्वालियर का सौभाग्य माना है और देश के अंग्रिम शिक्षण संस्था सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125 वीं स्थापना दिवस पर शामिल होने वाले हैं। ै। सिंधिया बोले कि मैं अलग-अलग पोलिंग के कार्यकर्त्ताओं के साथ आज हमारी महत्वपूर्ण कैंपेनिंग शुरू हो रही है, अब लगातार 8 से 10 दिन का दौरा करूंगा।
कांग्रेस का वचन पत्र है गहरी खाई
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस के वचन पत्र को गहरी खाई बताते हुए बोले कि कांग्रेस की और इन दोनों की वचन की लिस्ट बड़ी लम्बी होती है पर पूरी एक भी नहीं होती है। लिस्ट बनाना उसमें अनेक तरह के मिश्रण करना फिर अनेक तरह के लुभावने मुद्दों को डालना यह बहुत आसान है। लेकिन 15 माह में जो इन्होंने प्रदेश की पूरी तरह से चौपट स्थिति कर दी थी। मैं मानता हूं कि प्रदेश की जनता इन दोनों को कभी माफ नहीं करेगी, कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं करेगी।
मैं तो भाजपा का सिपाही हूं
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से सिंधिया के चुनाव लड़ने की समर्थकों की मांग पर कहा मैं भाजपा का सिपाही हूं, सामान्य कार्यकर्त्ता हूं। भारतीय जनता पार्टी की फौज है, जो भाजपा का संगठन तय करता है, हर कार्यकर्त्ता को उसी आधार पर कार्य करना होता है। हम सभी को संगठन के बताये रास्ते पर चल कर काम करना है।
