कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, MP में IPL टीम बनाएंगे, 100 यूनिट तक बिजली फ्री

भोपाल. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए कमलनाथने कहा हम मप्र की आईपीएल टीम बनाने की कोशिश करेंगे। 100 यूनिट तग फ्री बिजली, पुरानी पेंशन और बेरोजगारी भत्ता देने की भी गारंटी दी। एक साल में तैयार हुए वचन पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदू और 1290 वचन है। 7 वर्गों के लिए अलग पत्र बनाया गया है। घोषणा पत्र में 10 नए वचनों को शामिल किया गया है। यूथ, किसान, शासकीय कर्मचारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछडा वर्ग कल्याण और खुशहाल परिवार को लेकर घोषणाएं की गई है। खासतौर पर किसानों की खेती की लागत कम करने पर फोकस है। भोपाल में रवींद्र भवन के पुराने ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे पीसीसी चीफ कमलनाथ, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने वचन पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में 200 यूनिट का बिल हाफ करने और जातिगत जनगणना कराने का वादा भी किया है।
कांग्रेस के 10 नए वचन
किसानों से गेहूं 26 रु. क्विंटल और धान 2500 रु. क्विंटल पर खरीदेंगे।
5 हॉर्स पावर फ्री बिजली देने के साथ 10 हॉर्स पावर तक 50 प्रतिशत छूट देंगे।
किसानों को किसान फ्रेंडली ऐप उपलब्ध कराएंगे।
नंदिनी गोधन योजना प्रारंभ करेंगे। 2रु. किलो की दर से गोबर खरीदेंगे।
कांग्रेस ने जो 1000 गोशालाएं प्रारंभ की थी दोबारा शुरू करेंगे।
पशु चारे पर सब्सिडी देंगे।
सहकारी क्षेत्र के जरिए दूध खरीदी पर 5 रु. लीटर बोनस देंगे।
मछुआरों, कृषकों को मत्स्य का अधिकार देंगे।
सहकारी संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे।
खेतिहर श्रमिकों को फसल रक्षक का नाम देंगे और प्रशिक्षण देकर किट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *