MP में IAS को मिलेगा ओल्ड पेंशन का लाभ
भोपाल. मध्य प्रदेश संवर्ग के पांच आईएएस अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इनमें 2004 बैच के आईएएस अधिकारी जान किंग्सलीख् रघुराज एमआर और 2005 बैच के राहुल जैन, जीव्ही रश्मी और संजीव सिंह को ओल्ड पेंशन स्कीम की पात्रता होगी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 13 जुलाई 2023 को डीओपीटी के आदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी जिन्हें एनपीएस की अधिसूचना की तिथि अर्थात 22 दिसंबर 2003 से पहले भर्ती के लिए विज्ञापित/अधिसूचना पद/रिक्त के विरुद्ध किया गया है और जो 1 जनवरी 2004 को या उसके बाद सेवा में शामिल होने पर एनपीएस के तहत कवर किए गए है। उन्हों पुरानी पेंशन योजना के प्रविधानों के तहत कवर करने का विकल्प दिया जाता है साथ ही सिविल सेवा परीक्षा 2003 और 2004 व भारतीय वन सेवा परीक्षा 2003 के माध्यम से चयनित अखिल भारतीय सेवा के सदस्य इन प्रविधानों के तहत कवर होने के पात्र है। इसके चलते प्रदेश के पांच आईएएस को पात्र मानते हुए इन्हें एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) के स्थान पर ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) का लाभ दिया जाएगा।
