MP में मिला अंग्रेजों के जमाने का 100 साल पुराना बम

सागर. सुरखी थाना क्षेत्र के मोरपाली गांव के खेत में 100 साल पुराना बम मिला जिसके बाद जिला बम निरोधक दस्ते ने बम को ब्लास्ट कर उसे नष्ट किया। अंग्रेजों के जमाने का यह बम इतना घातक था कि 100 मीटर के दायरे में आने वाली हर चीज को यह पूरी तरह से नष्ट करने में सक्षम था।
दरअसल रविवार की शाम मोरपाली के खेत में किसान जब पिलाऊ कर रहा था तभी ट्रैक्टर में कुछ फंसा जिसके बाद किसान ने खेत में देखा तो उसे बम नुमा वस्तु दिखाई दी। इसकी सूचना उसने डायल 100 को दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना के बाद जिले का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक अंधेरा होने लगा था इस कारण बम को खेत में ही सुरक्षित कर दिया गया। सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते ने मौके पर जाकर खेत के पास ही करीब साढे तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर बम को उस गडढे में डाल दिया इसके बाद टीम के एक्स्पर्ट ने बम को विस्फोट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *