चला जादू परी सुहानी शाह का जादू

ग्वालियर .आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर का सिथौली कैंपस और छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से खचाखच भरा नाद एम्फीथिएटर। मंच पर जैसे ही जादू परी के नाम से मशहूर मैजीशियन एवं माईंड रीडर सुहानी शाह ने लाइव शो के माध्यम से हुनर का जादू चलाया तो युवाओं और सभी दर्शक सिर्फ यही कहते नजर आये इमेजिंग, आखिर यह कैसे हो सकता है। इसके बदले सुहानी ने एक ही जवाब दिया यह कोई ढोंग नहीं है, यह कोई चमत्कार नहीं है, यह तो सिर्फ एक भ्रम जाल का जादू है, जिसे आप सभी को समझना है और मनोरंजन के साथ अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
धैर्य के साथ डिसीजन लेना सीखें, कॅरियर खुद व बुद बन जायेगाः जादू परी
आपको बता दें कि शनिवार को आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के सिथौली कैंपस स्थित नाद एम्फीथिएर में कॉर्पोरेट ट्रेनर, लाइफ कोच और पेशेवर हिप्नोेथेरिपस्ट, यूट्यूबर एवं देश और दुनिया में जादू परी के नाम से मशहूर हो चुकीं युवा मैजीशियन सुहानी शाह द्वारा लाइव शो किया गया। लाइव मैजिक शो कर जहां सुहानी ने सभी को अचंभित कर दिया, वहीं उन्होंने इस मैजिक-शो के माध्यम से छात्र-छात्राओं और युवाओं को खुद से डिसीजन लेने की सीख भी दी। सुहानी ने इस दौरान कहा कि जब तक आप खुद से डिसीजन नहीं लेंगे तब तक आप अपने कॅरियर में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। जिस तरह मैंने बचपन में जादूगर बनने का डिसीजन लिया और वही किया जो मुझे ठीक लगा, इस डिसीजन में मेरा साथ मेरे माता-पिता और परिवार ने दिया। उन्होंने कहा कि आप ये मत सोचो के डिसीजन गलत होगा या सही। क्योंकि गलतियों से हमें सीख मिलती है। इसलिये आगे बढ़ो और धैर्य के साथ अपना डिसीजन लें। इसी संदेश के साथ जादू परी ने डिसीजन मैकिंग शो भी दिखाया, जिसमें मैजिक, साइंस, आर्ट और ट्रिकरी का भरपूर उपयोग कर युवाओं को गुदगुदाते हुये जादू का बखूबी प्रदर्शन किया।
प्यार से और खुश रहकर आप दुनिया जीत सकते हैंः सुहानी शाह
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में लाइव-शो करने आईं मैजीशियन सुहानी शाह ने कहा कि मुझे अब तक किसी भी जादूगर ने जादू नहीं सिखाया है। मेरे परिवार में भी कोई जादूगर नहीं था। इस वजह से मैंने उस वक्त में जो मैजिक शो होते थे, उनमें बैकस्टेज पर काम करने वाले लोगों की मदद से मैजिक ट्रिक्स सीखी। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, म्यूजिशियन और हेल्पर थे। जिन्होंने मेरी पूरी मदद की और मुझे सिखाया। लेकिन मैं वहां रुकी नहीं। जैसे-जैसे वक्त बदला मैंने अपने सोच का तरीका भी बदला। जब फैशन का ट्रेंड आया तो मैंने अपने शो में फैशन के ट्रेंड को ऐड किया। जब कॉमेडी का ट्रेंड आया। तो मैंने अपने शो में कामेडी का तड़का लगाया। अब इन दिनों मेरा तो पूरा शो मेंटलिज्म पर आधारित हो चुका है। मैं हर वक्त लोगों को कुछ नया दिखाने की कोशिश करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं का यही संदेश देना चाहती हूं कि प्यार से और खुश रहकर अपने हुनर कर प्रदर्शन कर आप दुनिया जीत सकते हो।
14 साल की उम्र में मैंने हिंदी, इंग्लिश और गणित पढ़ना सीखाः शाह
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आईं मैजीशियन सुहानी शाह ने कहा कि मैं कक्षा 1 तक स्कूल गई हूं, क्योंकि मुझे जादूगर बनने का शौक था। इस काम में मेरे माता-पिता ने साथ दिया। बिना पढ़े और भाषाओं के ज्ञान के भी कुछ नहीं होने वाला था, इसलिये 14 साल की उम्र में मैंने हिंदी, इंग्लिश और गणित पढ़ना सीखा। मुझे सबसे ज्यादा नॉलेज किताबें पढ़कर मिली। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप भी किताबें पढ़े और अपनी नॉलेज को बढ़ाते हुये अपने हुनर का प्रदर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *