ग्वालियर किले पर 2 घंटे रहेंगे पीएम मोदी

ग्वालियर. द सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह इस बार खास होने वाला है। यह समारोह 21 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर अतिथि शामिल होंगे। पीएम करीब 2 घंटे तक किले पर रहेे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कार्यक्रम शुरू होने से करीब 1 घंटे पहले क्यूआर कोड के जरिए एंट्री मिलेगी।
स्कूल प्रबंधन की ओर से आगंतुकों की संख्या को सीमित करने और पीएम की सुरक्षा को लेकर यह बदलाव किया गया है। यह एंट्री दोपहर 3 से 4 बजे तक रहेगी। समारोह ठीक शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी के स्कूल पहुंचने के साथ समारोह शुरू हो जाएगा। वह स्कूल परिसर में विद्याथियों के नवाचारों को प्रदर्शनी के जरिए नवाचार देंखेंगे। साथ ही वर्षभर अलग क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्याथियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश के राज्यपाल मुंगभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्योतिरात्यि सिंधिया, तकनीकी विज्ञन मंत्री जितेंद्र सिंह, सिंधिया एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष आरएस पवार भी शामिल होंगे। इसी क्रम में दूसरे दिन 22 अक्टूबर को पूर्व छात्रों के लिए कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *