विस चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिये चैकिंग सख्त हो-परिवहन आयुक्त

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में हो निष्पक्ष चुनाव इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के परिवहन आयुक्त संजयकुमार झा ने परिवहन आयुक्त कार्यालय में प्रदेशभर आरटीओ के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग करते हुए सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शहर में चुनाव प्रभावित करने वाली किसी प्रकार सामग्री चैकपोस्ट से पार नहीं होनी चाहिये। इसकी मॉनीटरिंग के लिये सभी चैक पोस्टों पर सीसीटीवी लगाये जायेंगे जिससे परिवहन आयुक्त कार्यालय में बैठक सभी 40 इंटीग्रेटेट चैक पोस्टों की मॉनीटरिंग हो सके। अभी 19 चैक पोस्टों पर कैमरे लगे हुए बाकी 21 चैक पोस्टों पर कैमरे जल्द लगाये जायेंगे।
यह सामग्री है प्रतिबंधित
चैक पोस्ट पर आरटीओ इस बात का ध्यान रखेंगे कि नगद कैस, शराब, मादक पदार्थ, ड्रग, नेम प्लेट, हूटर और अन्य सामान जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हों इन सभी सामग्रियों को चैक पोस्ट चैक करेंगे। चैकिंग में पाये जाने पर सख्त कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा कहीं से भी सूचना मिलती है तो तत्काल कार्यवाही करेंगे।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ बॉर्डर सील
परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा ने बताया मध्यप्रदेश से लगने वाले राज्यों की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां के चैकपोस्टों से चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्रियों चैक किया जायेगा। चैकिंग में मिली सामग्री पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।
चैकिंग लोकेशन डिवाइस वाली बसें होंगी अधिग्रहित
चुनाव में मतदान केन्द्र ले जाने वाली बसों में आवश्यक रूप व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगी होना चाहिये। इस डिवाइस के लगे होने पर बस को जिला कंट्रोल में मॉनीटर किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार अनहोनी होने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *