ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक, पूर्व से सतीश सिकरवार को मौका मिला, ग्वालियर विधानसभा में सुनील शर्मा व मितेन्द्र दर्शन सिंह के नाम पर पेच फंसा

ग्वालियर. नवदुर्गा उत्सव के पहले दिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 प्रत्याशी घोषित किए गए है। ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा में से 5 पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। जिसमें 4 विधानसभा ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक, ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार, डबरा से सुरेश राजे, भितरवार से लाखन सिंह में वर्तमान विधायकों को वापस मौका दिया गया है। जबकि ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में गुर्जर आंदोलन के नेता साहब सिंह गुर्जर को मौका दिया गया है। ग्वालियर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाएगी इस पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। यहां कांग्रेस नेता सुनील शर्मा व मितेन्द्र दर्शन सिंह के नाम पर पेच फंसा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *