मुश्किल में सीएम शिवराज, आचार संहिता से खिलवाड के लगे आरोप
भोपाल. सीएम शिवराज सिंह की मुश्किलें बढ सकती है। प्रदेश भर में लागू आचार संहिता के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे चुपके से महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना के पैसा डालने की बात खुले मंच से कहते नजर आ रहे है। इस वीडियो को लेकर विपक्ष पूरी तरह से हावी हो गया। वहीं माना जा रहा है कि चुनाव आयोग सीएम शिवराज के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
मुसीबत में पडे सीएम शिवराज
सीएम शिवराज का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक मंच पर कहते नजर आ रहे है कि लाडली बहना योजना का पैसा महिलाओं के खाते में वे चुपके से डालते रहेंगे। वीडियो सामने आने के बाद आचार संहिता के बीच उनके खिलाफ लाडली बहना योजना का प्रचार करने और संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लग रहा है।
