विधानसभा आम निर्वाचन- विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर के लिये नोटिस
निर्वाचन संबंधी कार्य के लिये ईपीडीएस सॉफ्टवेयर में भेजी आधी-अधूरी जानकारी भेजना पड़ा भारी
ग्वालियर निर्वाचन संबंधी कार्य के लिये ईपीडीएस सॉफ्टवेयर में अधिकारी-कर्मचारियों की आधी-अधूरी जानकारी भेजना आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य को भारी पड़ने जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य को इस आशय का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि निर्वाचन कार्य में बरती गई लापरवाही व अनियमिता के लिये क्यों न आपके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। महाविद्यालय के प्राचार्य से तीन दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है।
